आजकल हम जहां भी जाते हैं, हम देखे सकते हैं कि हमारे आस-पास के लोग अधिकांशत: एक डिवाइस, जिसे कम्प्यूटर कहा जाता है, का प्रयोग कर रहे हैं। लगभग प्रत्येक व्यक्ति कम्प्यूटर के किसी-न-किसी रूप से जुड़ा है; जैसे बैंक में ए.टी.एम. (ऑटोमेटिक टेलर मशीन), सड़क पर रास्ता बताते हुए ट्रैफिक सिग्नल्स। हमारे दैनिक जीवन मे कम्प्यूटर के महत्व के करण, यह स्कूलों में एक अत्यावश्यक विषय बन गया है।
कंप्यूटर एक ऐसी डिवाइस या प्रोग्राम करने योग्य एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो तीव्र गति से गणितीय और तार्किक संक्रियाएं करता है या सूचनाओ को एकत्र, सुरक्षित और प्रोसेस करता है। कंप्यूटर के विकास को पांच पीढ़ियों में बांटा गया है। सिग्नल्स के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं: डिजिटल, एनालॉग एवं हाईब्रिड। कंप्यूटर के प्रमुख भाग है : हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर। सी०पी०यू०, मदरबोर्ड, मेमोरी, इनपुट/आउटपुट डिवाइसेज, एक्सपेंशन स्लॉट्स और एक्सपेंशन कार्ड्स कंप्यूटर के महत्वपूर्ण भाग होते हैं।
कंप्यूटर क्या है?
ऑक्स्फोर्ड शब्दकोश में कंप्यूटर को इस प्रकार परिभाषित किया गया है__ "गणना करने या उन ऑपरेशंस, जो आंकिक अथवा तार्किक रूप से व्यक्त किए जाने योग्य हैं, को नियंत्रित करने के लिए, एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।"
"An automatic electronic apparatus for making calculations or controlling operations that are expressible in numerical or logical terms".
परिभाषा ने साफ तौर पर कंप्यूटर को एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के रूप में वर्गीकृत किया है, जबकि पहले कंप्यूटर एक मैकेलिकल (Mechanical) और इलैक्ट्रो-मैकेनिकल (Electro-Machanical) उपकरण थे। परिभाषा ने कंप्यूटर एप्लिकेशन के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों की ओर भी इंगित किया है__ डेटा प्रोसेसिंग (Data Processing) और कंप्यूटर सहाय नियन्त्रण/संक्रियाएं (Computer Assisted Controls/Operations)। परिभाषा का एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य है कि कंप्यूटर केवल उन्हीं संक्रियाओं (Operations)/गणनाओं (Calculations) को ही कर सकता है, जिनको तार्किक (Logical) अथवा आंकिक (Numerical) रूप से व्यक्त किया जा सके।
कंप्यूटर एक ऐसी डिवाइस या प्रोग्राम किए जाने योग्य इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो तिव्र गति से की जाने वाली गणितीय और तार्किक संक्रियाओं को करता है या सूचनाओं को एकत्र, सुरक्षित और प्रोसेस करता है।
कंप्यूटर का अपना दीमक नही होता है, इसलिये उसे कार्य करने के लिए हमे निर्देश देने पड़ते हैं। इसलिये कंप्यूटर की एक अन्य परिभाषा इस प्रकार दी जाती है__ "कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है, डेटा को दिए गए निर्देश के आधार पर, कुशलता से प्रयोग करता है। निर्देशो की यह सूची प्रोग्राम के रूप में पहचानी जाती है। यह केवल एक मशीन है, जो निर्देशो का पालन करती है, इसलिए यह प्रयोगकर्ता पर निर्भर करता है कि वह कंप्यूटर को किस प्रकार प्रयोग करता है।"
दूसरे शब्दों में__ "कंप्यूटर एक प्रोग्राम करने योग्य मशीन है, जो विशेष रूप से दिए गए निर्देशो का, एक अच्छी तरह से बताए गए तरीके के अनुसार, उस पर कार्य करता है और पहले से बताए हुए निर्देशो की सूची अर्थात एक प्रोग्राम को एक्जीक्यूट करता है।" यक एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स को एक्जीक्यूट करती है। कंप्यूटर इनपुट डिवाइस; जैसे__ माउस (Mouse) और की-बोर्ड (Keyboard) के माध्यम से किए गए इनपुट को प्रोसेस करता है और आउपुत डिवाइस, जैसे__ मॉनिटर (Monitor) और प्रिंटर (Printer) के माध्यम से आउटपुट को प्रदर्शित करता है। कंप्यूटर का आकार बहुत छोटा से बहुत बड़े तक हो सकता है। कंप्यूटर की गति की बहुत बडी सिमा हो सकती है। कंप्यूटर आज के जमाने मे आवश्यक बन गया है। पूरे विश्व मे लाखो-करोड़ो लोग कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं।
निर्देशो की सूची, जिसे प्रोग्राम कहा जाता है, एक्जीक्यूट करने की योग्यता कंप्यूटर को अत्यन्त उपयोगी बनाती है और उसे कैल्कुलेटर से अलग करता है।
Next Blog - कंप्यूटर की पीढ़ियां (Generation of Computer)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें